दहेज उत्पीड़न में चार के खिलाफ केस दर्ज
शादीके बाद विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों पर केस दर्ज किया है। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कैंप कॉलोनी निवासी कंवलजीत कौर ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी संतपुरा रोड मॉडल टाउन में 2012 में हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने काफी दहेज देकर विदा किया था। लेकिन शादी में दिए गए दहेज से उसके ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही वह उससे अधिक दहेज की मांग करने लगे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी होने पर उसके ससुराल पक्ष के सदस्य सतनाम, हरजिंद्र, रणजीत गगन ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया और बिना दहेज वापस आने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कर लिया।