- Hindi News
- एटीएम के माध्यम से बताएंगे मतदान का महत्व : डीसी मंदीप सिंह बराड़
एटीएम के माध्यम से बताएंगे मतदान का महत्व : डीसी मंदीप सिंह बराड़
व्यापारी मतदान के दिन दें कर्मचारियों को छुट्टी
जिले के युवा मतदाताओं को जागृत करने वाले संदेश देंगे
भास्करन्यूज | यमुनानगर
जिलानिर्वाचनअधिकारी एवं डीसी मंदीप सिंह बराड़ ने कहा कि जिला में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए नवीनत्तम तकनीकों का प्रयोग किया जा रहा है। इसी दिशा में पीएनबी अग्रणी बैंक ने जिला के सभी बैंकों के एटीएम में स्क्रीन शॉट की शुरुआत पीएनबी बैंक की माडल टाउन शाखा यमुनानगर से की है। बराड़ इस जागरुकता अभियान के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में जिले के सभी बैंकों की एटीएम मशीन के डिस्पले पर मतदाताओं को प्रेरित करने वाले संदेेेश एवं जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह एक नवीन और सशक्त विचार है जिसे हमनें लागू किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य एवं जिले के मतदाताओं विशेषकर युवा मतदाताओं को जागृत करने वाले संदेश देंगे। इसके साथ ही इसमें चुनाव प्रक्रिया संबंधी हेल्प लाइन नम्बर, चुनाव आयोग की वेबसाइट, पोलिंग और वोट बनवाने के लिए फार्म नंबर-6, बूथों से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
एलडीएम विपिन सरीन ने कहा कि प्रजातंत्र की मजबूती के लिए चुनाव में प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। मौजूद ग्राहकों युवा वर्ग से आह्वान किया कि वे आगामी विधानसभा चुनावों में बढ़ चढ़कर मतदान करे। मौके पर एडीसी डाॅ. सतबीर सिंह सैनी, सीटीएम रूचि सिंह, डीडीपीओ गगनदीप सिंह, रेडक्रास सचिव श्याम सुंदर, पीएनबी स्वरोजगार संस्थान पीरूवाला के निदेशक कुलदीप मेहता, पीएनबी बैंक के मुख्य प्रबंधक राम कुमार चावला, हरीश घई, वीरेन्द्र जुल्का, नाबार्ड के जिला प्रबन्धक राजेश सैनी भारी संख्या में ग्राहक युवा वर्ग उपस्थित था।