करनाल ने यमुनानगर को हराकर जीता गोल्ड
यमुनानगर|डीएवी गर्ल्सकॉलेज हॉस्टल में आयोजित इंटर कॉलेज वुमेन वालीबॉल टूर्नामेंट में केवीए डीएवी कॉलेज करनाल ने डीएवी गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर को हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में डीएवी गर्ल्स कॉलेज के खिलाड़ी दूसरे नंबर पर रहे। जबकि राजकीय कॉलेज पंचकूला ने डीएनएमएम कॉलेज कुरुक्षेत्र को हराकर तीसरा स्थान अर्जित किया। एमएलएन कॉलेज से आए डॉ. मोहिंद्र सिंह ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर मानित किया। मौके पर एमएलएन कॉलेज से डॉ. मोहिंद्र सिंह, यूनिवर्सिटी ऑफिसर्स डॉ. महावीर, बलकार तथा राजेश कुमार, टीम कोच मियां सिंह और सुभाष चिकारा उपस्थित रहे।