पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिट्टी जांचने के बाद डालें खाद : डॉ. सिंह

मिट्टी जांचने के बाद डालें खाद : डॉ. सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर|कृभको द्वाराबुधवार को गांव बीबीपुर में किसान सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता डॉ. वीरेंद्र सिंह कृषि विकास अधिकारी जगाधरी ने की। उन्होंने किसानों को जीरी की फसल में जैविक खाद, कंपोस्ट, मिट्टी जांच, पानी जांच का महत्व बताते हुए कहा कि भूमि में आर्गेनिक कार्बन की कमी को दूर करने के लिए कंपोस्ट खाद एवं मिट्टी जांच के आधार पर खाद का प्रयोग अधिक उत्पादन में सहायक होता है। साथ ही उन्होंने जीरी की फसल में जिंक सल्फेट की पूर्ण मात्रा का प्रयोग करने की सलाह दी। प्रबंधक कृभको यमुनानगर बृजपाल सिंह ने किसानों को कृभको सेवा केंद्र जगाधरी पर उपलब्ध खादों की जानकारी दी। उन्होंने फसलों में जैविक खाद (एजेटोबेक्टर एवं फासफोटिका) से फसलों को नाइट्रोजन एवं फासफोरस की उपलब्धता करने में सहायक बताया। किसानों को सलाह दी कि संतुलित खाद प्रयोग करके अधिक उत्पादन लिया जा सकता है। मौके पर गांव के सरपंच महरूम हसन एवं कुंवर सिंह सिंह कृषि अधिकारी ने भाग लिया।