लूट की योजना बनाते युवक दबोचे
यमुनानगर|बुड़िया पुलिसने लूट की योजना बनाते आधा दर्जन युवकों को यमुना पुलि के पास से दबोच लिया। आरोपियों से हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बुड़िया पुलिस को देर शाम सूचना मिली थी कि कुछ युवक यमुना पुल के नजदीक संदिग्ध परिस्थितियों में बैठकर लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चाकू अन्य हथियार भी बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान जींद निवासी प्रवीन, सुमेर, मनोज, सतीश फतियाबाद निवासी सुनील भिवानी निवासी विनोद के रूप में हुई।