पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसी पर कार्रवाई नहीं चाहता मेरा घर बसवा दो

किसी पर कार्रवाई नहीं चाहता मेरा घर बसवा दो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर|ससुरालियों नेउसकी प|ी का अबॉर्शन करा दिया। अब उसके साथ भेजने से इंकार कर रहे हैं। इतना होने पर भी वह किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहता। वह सिर्फ अपना घर बसाना चाहता है। घर बसाने के लिए रूप नगर कॉलोनी निवासी रजत ने एसपी शशांक आनंद को शिकायत दी है। एसपी कार्यालय में आमतौर पर लोग कार्रवाई की गुहार लेकर आते हैं। लेकिन मंगलवार को यहां पर अजीब ही मामला आया। रजत ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि 11 मई 2014 को उसकी प्रीति के साथ लव मैरिज हुई। वह इन दिनों गर्भवती थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ विवाद करते रहते थे।

जिस कारण घर का माहौल भी ठीक नहीं रहता था। उसकी प|ी अबॉर्शन कराने के लिए कह रही थी, जबकि वह इसके खिलाफ था। ससुराल पक्ष के लोग पीछे से प्रीति को अपने साथ ले गए। बाद में प्लानिंग के तहत उन्होंने उसका अबॉर्शन करा दिया।

भेजने से इंकार कर रहे हैं

अबॉर्शनका पता चलने पर वह प्रीति से मिलने गया। वह उसको अपने साथ लाना चाहता था। लेकिन उसके मायके वालों ने भेजने से इंकार कर दिया। तंग आकर घर बसाने के लिए कोर्ट में मामला दायर कर दिया। अब ससुराल वाले दहेज का केस दर्ज कराने की प्लानिंग कर रहे हैं।

सभीदस्तावेज भी दिए

पीड़ितने एसपी को सभी महिला के गर्भवती होने के साथ दस्तावेज दिए। उसके साथ सरकारी अस्पताल की सभी रिपोर्ट है। पहले वह कार्रवाई के लिए पुलिस के पास गया। वहां से उसको सीएमओ के पास भेज दिया। सीएम आफिस से फिर एसपी दफ्तर भेजा गया। अब घूम कर थक चुका है। अब वह चाहता है कि जब कोई कार्रवाई नहीं हो रही। किसी तरह से उसका घर ही बस जाए।