- Hindi News
- एक ही विंडो पर होंगे सभी काम, ऊपर नीचे कसरत नहीं करनी पड़ेगी फरियादी को
एक ही विंडो पर होंगे सभी काम, ऊपर नीचे कसरत नहीं करनी पड़ेगी फरियादी को
एसपीकार्यालय में अब शिकायत लेकर एक के बाद दूसरी विंग में नहीं जाना पड़ेगा। सभी काम फरियादी के एक ही विंडो पर होंगे। काम पूरे होने की निश्चित समय भी दिया जाएगा। इससे यहां पर लोगों को सुविधा तो मिलेगी ही साथ ही शिकायत का स्टेटस भी पता चलता रहेगा। सिंगल विंडो एसपी कार्यालय के ठीक सामने बनाई गई है।
एसपी दफ्तर में प्रतिदिन 150 से 200 लोग शिकायत अन्य काम के लिए आते हैं। उनको छोटे-छोटे काम के लिए एसपी कार्यालय की अलग-अलग विंग में चक्कर लगाने पड़ते हैं। ध्यान रहे एसपी कार्यालय लघु सचिवालय के फस्ट फ्लोर पर है। लेकिन कार्यालय की विंग, महिला सेल, शिकायत ब्रांच, पासपोर्ट विंग, इंक्वायरी विंग, वीकर सेल, सीनियर सिटीजन सेल, शिकायत का स्टेटस, आर्थिक मामलों संबंधी सेल सहित दर्जनों विंग फस्ट फ्लोर से लेकर दूसरी मंजिल तक फैली हुई है। इनको तलाशने में बुजुर्गों महिलाओं को ज्यादा दिक्कत होती थी। दिनभर फरियादी लोगों से विंग के बारे में पूछते रहते हैं।
शिकायतेंबढ़ रही एसपी कार्यालय में : एसपीके पास लोगों की ज्यादा शिकायत रही है। इस पर एसपी शशांक आनंद का कहना है कि लोगों को नीचे स्तर पर संतुष्ट नहीं किया जा रहा है। इसकी कारण लोग सीधे लघु सचिवालय में उनके पास पहुंच रहे हैं।
सबसेज्यादा शिकायत यहां से : एसपीकार्यालय में सबसे ज्यादा शिकायत सिटी जगाधरी सिटी यमुनानगर से रही है। उसके बाद फर्कपुर अन्य थानों का नंबर आता है।
विंडो का नाम नागरिक सुविधा केंद्र
एसपीशशांक आनंद ने बताया कि लोगों की सुविधा को देखते हुए विंडो सिस्टम शुरू किया है। इस विंडो पर सभी तरह की शिकायत के अलावा, आरटीआई संबंधी मामले, पासपोर्ट विंग, इंक्वायरी विंग, शिकायत का स्टेटस के बारे में संपर्क किया जा सकता है। इस विंडो का नाम नागरिक सुविधा केंद्र है। पूर्व में लोगों को शिकायत देने पर स्लीप नहीं मिलती थी। मगर इस विंडो से शिकायतकर्ता को स्लीप, शिकायत का नंबर, जांच अधिकारी का मोबाइल नंबर भी दिया जाता था। पीड़ित नंबर पर संपर्क कर अपने घर बैठे हुए भी अपनी शिकायत के बारे में जानकारी हासिल कर सकता है।