पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फेसबुक पर प्यार, पंजाब से आकर लड़के ने लड़की के घर खाया जहर, मौत

फेसबुक पर प्यार, पंजाब से आकर लड़के ने लड़की के घर खाया जहर, मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर| फेसबुकके जरिए चैटिंग से हुई बातचीत कब प्यार और मोहब्बत में बदल गई, दोनों को पता ही नहीं चला। चैटिंग से मामला आगे बढ़ते हुए फोन तक पहुंचा। फोन पर दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें भी खाई। लेकिन लड़की के परिजनों ने उसकी सगाई किसी और से कर दी। लड़का इसे सहन नहीं कर सका और उसके घर जाकर जहर खा लिया। ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान लड़के ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

साथजीने-मरने की खाई थी कसमें : मरनेसे पहले पुलिस को दिए बयान में पंजाब के जिला रोपड़ के गांव सजनौर निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वह थाना छप्पर क्षेत्र की एक लड़की से प्यारा करता था। दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। दोनों एक दूसरे के साथ चैटिंग करते थे। इसके बाद उन्होंने एक दूसरे से बात करनी शुरू कर दी। दोनों ने साथ जीने और मरने की कसमें भी खाई। एक दिन लड़की ने उसे बताया कि घरवालों ने उसकी सगाई किसी दूसरे लड़के से कर दी है। वह उसके परिजनों को मनाने उसके घर आया था। लेकिन वे नहीं माने। इसलिए उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।

इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। आसपास के लोग उसे लेकर यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस के सामने मरने से पहले दिए बयान में युवक ने अपने बयान दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

जांच अधिकारी भूप सिंह का कहना है कि मरने से पहले युवक के बयान दर्ज हो गए थे। जब सुरेंद्र को लड़की की सगाई के बारे पता चला, तो उसने यहां आकर जहरीला पदार्थ खा लिया था।