पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाइवे किनारे बेहोश मिला व्यक्ति, अस्पताल ले जाते समय मौत

हाइवे किनारे बेहोश मिला व्यक्ति, अस्पताल ले जाते समय मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर|सहारनपुर नेशनलहाइवे पर पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। लेकिन अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सहारनपुर मार्ग पर कलानौर के पास स्थित राहगीरों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति को बेहोशी की हालत में देखा। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। लोगों ने इसकी सूचना कलानौर चौकी में दी। पुलिस ने उसे उठाया और अस्पताल लेकर जाने लगी। बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उसकी जेब से मिले कागजों के आधार पर उसकी पहचान गांधी नगर निवासी 35 वर्षीय मेघनाथ के तौर पर हुई। मृतक के रिश्तेदार लक्ष्मी चंद ने बताया कि मेघनाथ के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। उसने जहर क्यों खाया ये उनकी समझ में भी नहीं रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए।