पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारपीट में महिला समेत तीन घायल

मारपीट में महिला समेत तीन घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर| पुरानाहमीदा कॉलोनी में देर शाम हुई मारपीट में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मारपीट में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुराना हमीदा निवासी दिलशान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कॉलोनी के ही जावेद ने घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया। जब उसकी मां भाई उसे छुड़ाने के लिए आए तो आरोपी ने उस दोनों को भी पीटा। शोर सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी व्यक्ति जावेद के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।