- Hindi News
- योजना पूरी होते ही हादसों का ग्राफ घट जाएगा : खान
योजना पूरी होते ही हादसों का ग्राफ घट जाएगा : खान
यमुनानगर|योजना बनाकरभेज दी है। इस पर काम होते ही आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। हादसों का ग्राफ भी घट जाएगा। शहर के अंदर जाम नहीं लगेगा। बाहर से आने वाले लोगों को भी 10 किमी का सफर कम होगा।
यह कहना है बसपा के प्रत्याशी डिप्टी स्पीकर अकरम खान का। खान चुनाव प्रचार के दौरान चौक बाजार में लोगों को संबोधित कर रहे थे। शहर से फोरलेन निकलने वाली योजना में अभी काफी समय लगेगा। मगर उन्होंने लोगों की दिक्कत को देखते हुए बीच का तोड़ निकाल लिया है। इस योजना पर केंद्र का एनएचएआई काम कर रहा है। अंबाला रोड स्थित गांव कैल से दादुपुर नलवी नहर के किनारे पैराफेरी रोड निकाला जाएगा जो पांवटा हाइवे के गांव मानकपुर के निकट मिलेगा। शुभारंभ से पूर्व उन्होंने प्राचीन देवीभवन मंदिर खेड़े बाबा पर माथा टेका। मौके पर नसीम खान, शमीम, पूर्व पार्षद पप्पू, अनिल लांबा रोमी, हर प्रीत बतरा, राहुल गुप्ता, रमेश, जगमोहन सिंह, अमर जीत सिंह दयानंद कांबोज उपस्थित रहे।
पहले खेड़ा बाबा जगाधरी पर माथा टेकते बसपा प्रत्याशी अकरम खान।