- Hindi News
- योग से एकाग्र शक्ति बढ़ाकर बच्चे प्राप्त करें अच्छे नंबर : सैनी
योग से एकाग्र शक्ति बढ़ाकर बच्चे प्राप्त करें अच्छे नंबर : सैनी
खानाखानेसे आधा घंटा पहले खाना खाने के एक घंटे बाद पानी पीना अमृत समान होता है। खाने के साथ पानी विष का काम करता है, जिससे खाना ठीक से हजम नहीं होता और कब्ज जैसी बीमारियों का आगाज होता है। वहीं सिर दर्द, अपच, अजीर्ण, बवासीर, भूख लगना, आलस्य रहना, किसी भी कार्य में मन लगना, नींद आना, थकावट रहने लगती है।
योगा प्राकृतिक चिकित्सा की ये जानकारी आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ डॉ. शिवकुमार सैनी ने बतौर मुख्यातिथि राजकीय उच्च विद्यालय तेजली में आरोग्य भारती आयुष विभाग मुकंद लाल सामान्य अस्पताल यमुनानगर के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय योग प्राकृतिक चिकित्सा कैंप में दी। सैनी ने कहा कि खाने के साथ ठंडा पानी पीने से सातों धातु- रस रक्त, मांस, मेद, अस्थि, मज्जा शुक्राणु निर्माण भी ठीक से नहीं होता, जिससे शरीर में खून की कमी कमजोरी आदि महसूस होती है। प्रात: काल उठते ही 5 से 15 मिनट वज्रासन का नियमित रूप से अभ्यास कर फिर उषापान करें। उसके बाद खाली पेट योगासन, प्राणायाम, ध्यान, मुद्रा का अभ्यास करें, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। एकाग्र शक्ति बढ़ जाती है जिससे वे परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। शिवकुमार सैनी ने बताया कि इसके नियमित अभ्यास से हम अपनी उर्जा को बढ़ाकर बड़ी से बड़ी बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आरोग्य भारती की जिलाध्यक्ष किरण सेठी ने बच्चों को स्वस्थ रहने के योग प्राकृतिक चिकित्सा के अनेक टिप्स दिए। सेठी ने बच्चों से योग प्राकृतिक चिकित्सा को जीवन में अपनाकर आरोग्य की प्राप्ति के लिए आह्वान किया। विद्यालय के प्रधान अध्यापक मदन गोपाल, ब्रज भूषण ने आए अतिथियों का स्वागत किया धन्यवाद दिया। मौके पर आरोग्य भारती की गगन कुमार, अध्यापक जगमोहन शर्मा, सतीष कुमार, ब्रजपाल राणा, शीश कुमार, अध्यापिका हरजीत कौर, शशी बाला, सीमा तंवर मधुमिता समेत अन्य उपस्थित थे।