- Hindi News
- चुनाव से पहले प्रदेश में लगेंगे 159 इंटर स्टेट नाके : डीजीपी
चुनाव से पहले प्रदेश में लगेंगे 159 इंटर स्टेट नाके : डीजीपी
डीजीपीश्रीनिवासवशिष्ठ ने कहा कि पुलिस पूरी तरह से चुनाव कराने के लिए तैयार है। दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। केंद्र से सुरक्षा बलों की 140 टुकड़ी बुलाई गई हैं। प्रदेश में 159 इंटर स्टेट नाके लगाए जाएंगे। इतना ही नहीं, सीमा पर लगने वाले राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया जाएगा। ये नाके वहां लगेंगे जहां पर दूसरे राज्यों की सीमा हरियाणा के जिले को टच करती हैं। वशिष्ठ मंगलवार शाम एसपी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। आईपीसी की धारा 498 पर उन्होंने कहा कि इसमें कहीं कहीं मानवता भी दिखनी चाहिए। प्रयास रहता है कि दो परिवार अलग हो। इसके लिए पुलिस वुमेन सेल, पारिवारिक लोग मौजिज लोगों का प्रयास रहता है कि समझौता हो जाए। यदि फिर भी बात नहीं बनती तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाती है। जिले में अवैध खनन के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके लिए स्पेशल स्टॉफ तैनात किया गया है जो दिनरात चौकसी बरत रहा है। एसपी भी समय-समय पर औचक निरीक्षण करते हैं। अवैध खनन पर पूरी तरह से अंकुश है। यदि फिर भी कहीं से सूचना मिलती है तो इस पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। इसमें पुलिस के साथ-साथ आमजन का सहयोग भी जरुरी है।
प्रदेश में 158 गाड़ियां पुलिस के लिए खरीदी गई हैं। उनमें से पांच जिला यमुनानगर को भी दी है। जनसंख्या के हिसाब से पुलिस हो इस सवाल पर उनका कहना था कि समय-समय पर समीक्षा होती है। जब भी जरूरत होती है भर्ती की जाती है। क्राइम रोकने के लिए साइबर तकनीक की मदद ली जा रही है। विधानसभा चुनाव में पुलिस को निर्देश दे दिए गए हैं कि वे वांछित लोगों पर निगाह रखे। मौके पर आईजी करनाल बलबीर सिंह और एसपी शशांक आनंद भी मौजूद रहे।