पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1.55 लाख बच्चे पीएंगे पोलियो की दवा

1.55 लाख बच्चे पीएंगे पोलियो की दवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर|एडीसी डॉ.सतबीर सिंह सैनी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण कार्यक्रमों में जिले के विभिन्न विभागों के सहयोग के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पोलियो उन्मूलन अभियान, टीकाकरण कवरेज, मातृत्व शिशु मृत्यु दर पर भी चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभियान बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। टीकाकरण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाना एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी के समय विशेष ध्यान रखें यह सुनिश्चित करें कि महिलाओं की डिलीवरी उचित स्वास्थ्य संस्थाओं में विशेषज्ञ द्वारा हो। देश के लिए हर शिशु महत्वपूर्ण है। डाक्टर इस बात का विशेष ध्यान रखें कि सभी बीमारियों से बचाने वाले टीके बच्चे को समय पर लगते रहें।

उन्होंने बताया कि 21 से 23 सितंबर तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन के सभी अधिकारी समाज सेवी संस्थाएं अपना योगदान देते हुए लोगों को इस ओर आकर्षित करने के लिए प्रेरित करे। अभियान में जिले में 5 वर्ष तक की आयु के लगभग 155414 बच्चों को पोलियो की अतिरिक्त खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

सीमएओ डॉ. वीपी मान ने बताया कि अभियान को प्रभावी ढंग से सफल बनाने हेतु 819 बूथ, 100 गाड़ियां, 26 मोबाइल टीम, 19 ट्रांजिट पोस्ट, 100 सुपरवाइजरों कार्यक्रम अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जागरूक करने के लिए शहरी ग्रामीण क्षेत्रों में गली-गली घूमकर 20 आटो रिक्शाओं सेशे प्रचार किया जा रहा है।