देसी कट्टा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
यमुनानगर|बुड़िया पुलिसने देर शाम एक व्यक्ति को देसी कट्टा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बुड़िया पुलिस को देर शाम सूचना मिली थी कि बुड़िया पुल के नजदीक एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है। मौके पर पहुंच कर आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी कट्टा कारतूस बरामद हुआ। उसकी पहचान चिट्टा मंदिर रोड निवासी अजय उर्फ बाटा के रूप में हुई।