सांप काट जाए तो व्यक्ति को सोने ना दे
यमुनानगर|महाराजा अग्रसेनकॉलेज जगाधरी में चल रहे साप्ताहिक प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर का समापन मंगलवार को हो गया। इसमें मुख्यातिथि रेडक्रॉस सचिव थे। शिविर के अंतिम दिन ट्रेनर शशि भूषण ने पट्टी बांधने, बिच्छू काटने उसके लोकल इलाज सुझाए। उन्होंने बताया कि सांप जिस व्यक्ति को काट जाए उसको सोने दें, पेय पदार्थ पिलाए, जिस अंग पर सांप काटा है वह जगह नीली होगी, उस हिस्से पर पट्टी बांध देनी चाहिए। डॉक्टर के पास शीघ्रता से ले जाना चाहिए। सलफास आदि खाने वाले व्यक्ति को कुछ ऐसा पदार्थ पिलाएं ताकि पीड़ित व्यक्ति को उल्टी कराएं, ताकि अंदर का जहर बाहर उल्टी के माध्यम से निकल सके। उल्टी कराने के लिए यदि नीलाथोथा हो तो उसका घोल पिलाएं।
अगर नीलाथोथा हो तो ज्यादा पानी पिलाएं ताकि उस व्यक्ति को उल्टी सके। जो व्यक्ति ज्यादा भांग पी गया हो, उसके नशे को उतारने के लिए उसे देसी घी पिलाएं। शशिभूषण ने बताया कि ब्लड सदैव सरकारी एजेंसियों से ही लें जो सभी प्रकार से जांचा परखा हो। शिविर का समापन करते हुए कॉलेज प्राचार्य डॉ. पीके वाजपेयी ने शिविर आयोजकों डॉ. बहादुर सिंह एवं डॉ. विरेंद्र सिंह का धन्यवाद किया।