पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा मंडल ने चलाया जागरुकता अभियान

युवा मंडल ने चलाया जागरुकता अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साढौरा|नेहरू युवाकेंद्र यमुनानगर से संबंधित इलाके के विभिन्न गांवों में गठित ग्रामीण युवा विकास मंडलों एवं युवती मंडलों द्वारा नए मतदाताओं को वोट बनवाने एवं वोट के महत्व से अवगत करने के लिए जागरुकता अभियान शुरू कर दिया है। मेन्टोर यूथ क्लब के सचिव बीरू शर्मा ने बताया कि इस कड़ी में युवाओंं की टोलियों द्वारा लोगों को विशेषकर उन युवाओं को जिनकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है लेकिन उन्होंने अपना वोट नहीं बनवाया है जागरूक किया जा रहा है। युवा मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा इलाके के अनेक गांवों सहित कस्बे के विभिन्न वार्डों में संगोष्ठियों का आयोजन करके लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। मेन्टोर यूथ क्लब अध्यक्ष सतपाल शर्मा ने बताया कि 20 सितंबर को कस्बे में ब्लाक स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन करके युवाओं को विभिन्न मुद्दों पर जागरूक करने का कार्यक्रम किया जाएगा।