परेड में हिस्सा लेने वाले कैडेट्स सम्मानित
यमुनानगर | मुकंदलाल नेशनल कॉलेज के तीन एनसीसी कैडेट्स राजिंद्र सिंह, सन्नी राजपूत, शैंकी गुर्जर ने दिल्ली में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र परेड में हिस्सा लिया था। जिसमें राजिंद्र सिंह ने राजपथ पर परेड में हिस्सा लेकर राज्य का गौरव बढ़ाया है। यह जानकारी प्रिंसिपल डॉ. शैलेश कपूर ने दी। उन्होंने बताया कि कैडेट्स को चंडीगढ़ राजभवन में गवर्नर कप्तान सिंह सोलंकी ने सम्मानित किया हैं। पुरुष विंग के इंचार्ज कैप्टन डॉ. प्रकाश का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले साल भी कॉलेज के कैडेट्स नितिन राणा ने इसी परेड में हिस्सा लिया था। प्रिंसिपल ने इस उपलब्धि के लिए कैडेट्स के अभिभावकों, पुरुष विंग के कैप्टन डॉ. प्रकाश, महिला विंग की इंचार्ज लेफ्टिनेंट डॉ. ममता ओबराय को इसका श्रेय दिया है।