पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिटायर्ड कर्मचारियों का जंतर मंतर पर प्रदर्शन 15 को

रिटायर्ड कर्मचारियों का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन 15 को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर|रिटायर्ड कर्मचारीसंघ सैकड़ों कर्मी 15 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी जिला प्रधान सुरजीत सिंह, जिला सचिव सोमनाथ ने दी। राज्य के वरिष्ठ उप प्रधान जरनैल सिंह सांगवान जिला कार्यकारिणी के सदस्य विनोद कुमार त्यागी ने कहा कि वेतन आयोग कमेटी ने 7वें वेतन की रिपोर्ट केंद्र सरकार को दी है।

16 जुलाई को राज्य सरकार ने रिटायर्ड कर्मचारी संघ के शिष्टमंडल के साथ बातचीत में पंजाब हिमाचल के कर्मियों की तर्ज पर 5 साल के बाद 5 प्रतिशत बढ़ोतरी करने, चिकित्सा भत्ता तीन हजार रुपए, कैश लैस चिकित्सा सुविधा लागू करने जैसी मांगों पर अपनी सहमति जताई जरूर है लेकिन आज तक उन्हें लागू नहीं किया। उन्होंने कहा कि 23 फरवरी को जिलेभर के विभागों के रिटायर्ड कर्मी स्थानीय विधायक को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। मौके पर दिलावर हुसैन, ज्ञान सिंह, नरेंद्र अग्रवाल, केएल खेड़ा, रामपाल सैनी, सीता राम, मदन सिंह, जीत सिंह, रोशन लाल, सोमन सिंह, मदन लाल सैनी, राम कुमार, मुखत्यार सिंह, श्री राम ज्ञान चंद मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...