पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फतेहगढ़ कुटिया में एक माह से चल रहा समागम संपन्न

फतेहगढ़ कुटिया में एक माह से चल रहा समागम संपन्न

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवारकोफतेहगढ़ कुटिया (बाबा दीनानाथ बालकदास की याद) में उत्साह के साथ सलाना समागम मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोग पहुंचे और पूजा अर्चना की। मान्यता है कि यहां पर सच्चे मन से पूजा करने से मन की मुराद पूरी होती है। इसीलिए यहां पर काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालु लखन सिंह, राजेश कुमार, अनुज, राजबीर सिंह, चेतन सिंह, सुशील कुमार, जसबीर कुमार विशाल ने बताया कि कुटिया पर लंबे समय से हर साल धार्मिक कार्यक्रम हो रहा है। यहां पर कार्यक्रम एक माह तक चलता है।

अमाशय पर कार्यक्रम का समापन हुआ। कुटिया पर मेले भी लगाया गया था। जिसमें बच्चों ने खूब खरीदारी की। वही बाबा गजेंद्र सिंह ने बताया कि चार बाद यमुना माता का भंडारा लगाया जाएगा। इसमें भी क्षेत्र के लोग काफी संख्या में भाग लेते है। इस तरह के कार्यक्रम क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए करवाए जाते हैं।

खबरें और भी हैं...