पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मारपीट में दो भाई घायल, पुलिस ने किया केस दर्ज

मारपीट में दो भाई घायल, पुलिस ने किया केस दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुभाषनगरकाॅलोनी में देर शाम कुछ युवकों ने घर में घुसकर दो सगे भाईयों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें दोनों घायल हो गए।

पीड़ित मनीष कुमार ने शहर यमुनानगर पुलिस को बताया कि उसका कुछ दिन पहले तेजली निवासी मन्नी उर्फ मनिंद्र के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी को लेकर उसने अपने दोस्त विशाल, अवतार, कमल, प्रिंस, रॉकी, विकास काका के साथ उनके घर में घुस कर उस पर और उसके भाई नितिन पर हमला कर दिया। इसमें दोनों घायल हो गए।

आसपास के लोगों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

खबरें और भी हैं...