पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानव शृंखला बनाकर मतदान करने का संकल्प लिया

मानव शृंखला बनाकर मतदान करने का संकल्प लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमएलएन कॉलेज में प्रिंसिपल शैलेश कपूर के साथ स्टाफ स्टूडेंट्स।

भास्कर न्यूज | यमुनानगर

जिलाप्रशासन द्वारा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए स्वीप अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को एमएलएन काॅलेज में स्वीप अभियान के तहत नगराधीश रूचि सिंह की अध्यक्षता में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कालेज के विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। रूचि सिंह ने छात्र-छात्राओं से कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।

लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव में प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने युवा वर्ग से आह्वान किया कि वे आगामी विधानसभा चुनावों में बढ़ चढ़कर मतदान में भाग लें। कार्यक्रम में काॅलेज के प्रिंसिपल डॉ. शैलेश कपूर ने कहा कि चुनावों में मतदान का बहुत महत्व है।

वोट ऐसी शक्ति है जिससे हम अपनी आशाओं के अनुरूप सरकार बना सकते हैं। मौके पर विद्यार्थियों ने मानव शृंखला बनाकर मतदान करने मतदान के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया कि जागेंगे जगाएंगे, वोट डालने जाएंगे। इस मौके पर नायब तहसीलदार (चुनाव) आंचल गर्ग,जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी सुरेश यादव, रेडक्रास सचिव श्याम सुंदर, प्राध्यापक डॉ. बी मदनमोहन अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित थे।