पीला रतुआ हो तो रीजल्ट दवाई डालें
यमुनानगर |गांव मंडौलीमें नागार्जुना एग्रीकेम कंपनी की ओर से किसान प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें कंपनी अधिकारी देवव्रत शर्मा और वरिष्ठ क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. सुभाषचंद्र पंवार ने किसानों को कम खर्च कर अधिक पैदावार लेने के तरीके बताए। वहीं फसलों को रोग मुक्त के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि गेहूं की सीजन है। इन दिनों गेहूं पीला रतुआ की चपेट में जाती है। इससे बचाए रखने के लिए रीजल्ट दवाई का प्रयोग करें। प्रति एकड़ में 200 एमएल दवाई काफी है। वहीं अल चेप्पा से गेहूं की फसल को बचाने के लिए एन मीडा 100 ग्राम प्रति एकड़ में यूज करें। इस दौरान कंपनी के क्षेत्रीय विक्रय अधिकारी डॉ. कृष्ण गोपाल और सरदार सुरजीत सिंह औजला ने किसानों को अच्छी फसल लेने के गुर बताए।