- Hindi News
- सीएम की कॉल आई तो प्रशासन दौड़ा दौड़ा पहुंचा तिगरा में
सीएम की कॉल आई तो प्रशासन दौड़ा-दौड़ा पहुंचा तिगरा में
> दोनों पक्षों को बैठाकर की बातचीत, पहले ही प्रयास होता तो गांव में होता तनाव
> विवाद के चौथे दिन डीसी फुलिया एसपी वेदप्रकाश पहुंचे अमले के साथ
भास्करन्यूज | यमुनानगर
तिगरास्टेडियमविवाद चंडीगढ़ सीएम आफिस तक पहुंच गया है। मामले को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने के लिए शनिवार को सीएम ने यमुनानगर के डीसी से बात की। इसके बाद प्रशासन हरकत में गया और गांव तिगरा में ग्रामीणों को समझाने के लिए पहुंचा। इससे पहले प्रशासनिक अधिकारियों की मीटिंग डीसी आफिस में हुई।
इसके बाद डीसी एसपी पूरे प्रशासनिक अमले के साथ गांव में पहुंचा। वहां पर ग्रामीणों के साथ बातचीत हुई और स्टेडियम निर्माण को लेकर मंथन हुआ। ग्रामीणों को शांति से मामला सुलझाने की नसीहत देकर अधिकारी वहां से लौट आए, लेकिन गांव में स्थिति अभी भी तनाव पूर्ण बनी हुई है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। बता दें गांव तिगरा में सितंबर माह से स्टेडियम बनाने को लेकर विवाद चल रहा है। बीच में मामला शांत हो गया था, लेकिन चार दिन पहले स्टेडियम निर्माण शुरू होने से फिर से गांव में तनाव हो गया था।
कमिश्नरने भी लिया था संज्ञान : शुक्रवारको अंबाला मंडल आयुक्त नीलम प्रदीप कासनी यमुनानगर में अधिकारियों की मीटिंग लेने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने भी अधिकारियों से इस मामले में रिपोर्ट ली थी। उन्होंने विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के अधिकारियों को निर्देश दिए थे।
हम गांव में शांति चाहते हैं
^हमगांव में शांति चाहते हैं। प्रशासन ने शांति बनाने का प्रयास किया है अच्छी बात है। प्रशासन ने गांव से अवैध कब्ज हटाने के लिए जमीन की पैमाइश करने की बात की है। धर्मपालतिगरा, जिप चेयरमैन के पति
सोमवार को होगा फैसला
^इसमामले को लेकर कोर्ट में केस भी चल रहा है। सोमवार को केस में फैसला सकता है। कोर्ट के फैसले के बाद ही आगे कोई स्टेप उठाएंगे। विजयकुमार, सरपंच तिगरा
डीसी एसएस फूलिया का कहना है कि प्रशासन चाहता है गांव में शांति बनी रही। जो आपसी भाइचारा गांव में पहले था वह बना रहे। स्टेडियम निर्माण होगा या नहीं यह तो बाद की बात है पहले गांव में शांति बनाई जाएगी। इसको लेकर प्रशासन गंभीर है। इस बारे में सीएम या सीएम हाउस से कॉल उनके पास नहीं आई है। वहीं एसपी वेदप्रकाश गोदारा का कहना है कि गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स मौजूद है।
डीसी एसएस फूलिया और एसपी वेदप्रकाश सहित एसडीएम और अन्य अधिकारी शाम चार बजे गांव में पहुंचे। यहां पर अधिकारियों ने निर्माणाधीन स्टेडियम की जमीन का जायजा लिया और ग्रामीणों को शांति बनाए रखेगी की अपील की। इस दौरान फैसला हुआ कि गांव में पंचायती जमीन की दोबारा से पैमाइश कराई जाएगी। जो भी अवैध कब्जे किए हुए हैं उन्हें हटाया जाएगा। पैमाइश के बाद ही आगे कोई फैसला लिया जाएगा।