- Hindi News
- पेंशन के लिए अकाउंट खुलेगा, चेकबुक और एटीएम कार्ड नहीं दिए जाएंगे
पेंशन के लिए अकाउंट खुलेगा, चेकबुक और एटीएम कार्ड नहीं दिए जाएंगे
डीसी ने बैंक प्रबंधकों को जारी किए जरूरी निर्देश
भास्करन्यूज | यमुनानगर
जिलामेंबुढ़ापा भत्ता, विधवा निशक्त जन पेंशन सहित अन्य पेंशन/भत्ता प्राप्त कर रहे लाभार्थियों के बैंकों में खाते खुलवाने को लेकर जिला सचिवालय के सभाकक्ष में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डीसी डॉ. एसएस फूलिया ने की। डीसी ने सभी बैंक प्रबंधकों को भत्ता/ पेंशन प्राप्त कर रहे लाभपात्रों के बैंकों में खाते खोलने बारे दिशा-निर्देश दिए।
फूलिया ने कहा कि शहरी क्षेत्रों के लाभार्थियों के साथ-साथ उन गांवों के लाभार्थियों को भी पहले चरण में बैंकों के माध्यम से पेंशन का वितरण किया जाएगा। नगर निगम यमुनानगर जगाधरी के सभी वार्डों के लाभार्थियों के साथ-साथ जिला के जिन गांवों में बैंकों की शाखाएं हैं, उनके भी बैंकों में खाते खोले जाने हैं। उन्होंने बैंक प्रबंधकों को संबंधित क्षेत्र के पेंशन/भत्ता प्राप्त कर रहे लाभार्थियों के बैंक में खाता खोलने के कार्य को शीघ्र पूरा करने के बारे आदेश दिए। फरवरी मास की पेंशन या भत्ता जो मार्च मास में देने होगी।
उन्होंने बैंक प्रबंधकों से कहा कि बैंक खाता खोलते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि बुजुर्गों अन्य लाभार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत आए। सभी लाभार्थियों के खाते जीरो बैलेंस पर खोले जाएंगे यह खाता केवल पेंशन/भत्ता प्राप्त करने के लिए ही प्रयोग होगा। इस खाते में अन्य लेन-देन नहीं होगा। इस खाते में एटीएम या चेक बुक जारी नहीं होगी। मौके पर एसडीएम जगाधरी प्रेम चन्द, नगराधीश नवीन आहूजा जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा सहित विभिन्न बैंकों के प्रबंधक भी उपस्थित थे।
बैठक में मौजूद बैंक प्रबंधक खाता खोलने बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।