- Hindi News
- स्कूल गए दो बच्चे लापता, पत्नी पर लगाया अपहरण का आरोप
स्कूल गए दो बच्चे लापता, पत्नी पर लगाया अपहरण का आरोप
प|ी समेत तीन के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज
यमुनानगर| स्कूलगए दो बच्चे लापता हो गए। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। बाद में पता चला कि बच्चों को उनकी मां ले गई है। पति और प|ी में आपसी विवाद चल रहा था। पुलिस ने बच्चों के पिता की शिकायत पर उनकी मां सहित तीन पर केस दर्ज कर लिया है।
बूटर विहार कॉलोनी निवासी सोनू ने गांधी नगर चौकी पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका और उसकी प|ी का आपस में झगड़ा चल रहा है। वह अपने मायके में रह रही है। उनके पास दो बच्चे हैं जोकि मेरे पास रहते हैं। सुबह दोनों बच्चे स्कूल गए थे, लेकिन छुट्टी के बाद वे घर नहीं आए। उनकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। स्कूल से पता किया तो पता चला कि कोई महिला बच्चों को लेकर गई है। उसका आरोप है कि उसकी छह वर्षीय बेटी अनुष्का और पांच वर्षीय बेटे आर्यन को उसकी प|ी नताशा, अपने रिश्तेदार अमित पूनम के साथ मिलकर अगवा कर लुधियाना में अपने मायके ले गई है। उधर, गांधी नगर चौकी प्रभारी का कहना है कि यह मामला पति-प|ी के आपसी झगड़े का है। पति बच्चों को अपने पास रखना चाहता है जबकि प|ी अपने पास। बच्चे काफी दिनों से अपने पिता के पास रह रहे थे, लेकिन उनकी मां उन्हें अपने साथ ले गई है। महिला को इस बारे में नोटिस कर बच्चों को यहां पर आने के लिए बोला गया है।