पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नारियल फोड़कर पांसरा फाटक का रास्ता खोला

नारियल फोड़कर पांसरा फाटक का रास्ता खोला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहारनपुर रोडपर एक महीने से बंद पांसरा फाटक शनिवार को लोगों के लिए खोल दिया गया। यमुनानगर विधायक घनश्याम अरोड़ा ने पांसरा फाटक पर नारियल फोड़कर 15 लाख से बनी नई सड़क का उद्घाटन किया

उन्होंने कहा कि दो महीने पहले यह सड़क रेलवे विभाग ने बनाई थी जो यातायात के शुरू होते ही बिखर गई थी जिसकी शिकायत उन्होंने रेलवे के उच्च अधिकारियों को की, जिसमें संबंधित विभागीय अधिकारी पर कार्रवाई करते हुए रेलवे अधिकारियों ने दोबारा बढिय़ा स्तर की सड़क बनाने का उन्हें आश्वासन दिया था उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने और फाटक के खुलने के बाद आस पास के 50 से अधिक गांवों के लोगों को राहत मिलेगी दो महीनों से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मौके पर मौजूद रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर वीके ग्रोवर ने बताया कि 600 स्केवयर मीटर सड़क पर 15 लाख रुपए खर्च किया गया है। मौके पर लकड़ी मण्डी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अशोक गुज्जर, बलदेव गुज्जर, नरेश गुप्ता, ओमकार, संदीप राणा, विनोद शर्मा, प्रदीप खजूरी, अनिरुद्घ राणा, भाजपा नेता प्रदीप अग्रवाल, मीडिया प्रभारी राजेश सपरा, नितिश दुआ,अभिषेक अरोड़ा, पूर्व पार्षद नरेश कालड़ा, विनोद कौशिक, संजू खजूरी, राजेश कांबोज, राव मेहमूद उपस्थित थे

यमुनानगर. सहारनपुररोड पर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने नारियल तोड़कर 15 लाख से बनी नई सड़क का उद्घाटन किया।