पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीराम के जीवन से सीखें मर्यादा का पालन करना

श्रीराम के जीवन से सीखें मर्यादा का पालन करना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर| योगेशनगर के ललन शाह मंदिर में चल रही श्री राम कथा में शनिवार को हनुमान चरित्र का वर्णन किया गया। इसमें आचार्य पंडित सुरेश चंद्र शास्त्री ने कहा कि भगवान ने रामेश्वर स्थापना कर यह जताया कि कोई भी कार्य करने से पहले देव पूजा जरूर करनी चाहिए। हमें जीवन में मर्यादा का पालना करना चाहिए और प्रयास करना चाहिए की राम जी ने जो किया उसे अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें। इसके साथ ही मोह रूपी रावण से बचने का प्रयास करें। हमें राम भक्ति में रहना चाहिए। मौके पर सुनीता भसीन, शशी मेहता, धनेश मेहता, विनय कुमार, सरोज नारंग, पिंकी और कंचन मौजूद रहे।