पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता बीमारियों को आने से रोकती है : सैनी

स्वच्छता बीमारियों को आने से रोकती है : सैनी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | स्वच्छताका संदेश देने, गांव को स्वच्छ रखने, गांव के विकास लोगों की निरोगी काया के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में अभियान चलाया जा रहा है। एडीसी डॉ. सतबीर सिंह सैनी ने कहा कि शौचालय हर घर की मौलिक जरूरत है। शौचालय बनाना हर घर के सदस्य की जिम्मेवारी बनती है। बीमारियों से निजात मिल सके। गांव से गंदगी खत्म करना ही स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य है। यह अभियान लोगों का अपना अभियान है। स्वच्छता के प्रति जागरूक होकर ही कई प्रकार की बीमारियों से बच सकते हैं और गांव का विकास करके अपनी भागेदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत शनिवार को स्वच्छता टीमों द्वारा जिला के गांव शाहपुर जट्टान, रपौली, तारनवाला लापरा में स्वच्छता अभियान चलाया गया। मौके पर परियोजना अधिकारी हाकम सिंह राणा समाजसेवी पवन कांबोज ने ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि आज समय गया है कि हम सब इस दिशा में मिलकर काम करें, तभी महात्मा गांधी का स्वच्छ भारत का सपना पूरा होगा।

जिला सलाहकार बलिन्दर कटारिया ने बताया कि जहां पर गंदा पानी पनपेगा वहां पर मच्छर पैदा होंगे मच्छरों से बीमारियां पनपेंगी। उन्होंने ग्रामीणों को गंदे पानी के निपटान के लिए सोकता गड्ढा बनाने की सरल विधि बताई और ठोस कचरे का निपटान करने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर गुरजोत, धर्मबीर, मुकेश लता, बाबू राम, जरनैल प्रदीप कुमार राजीव कुमार सहित गांव के सरपंच पंचों ग्रामीणों भी स्वच्छता अभियान में भाग लिया।