- Hindi News
- ट्रैक्टर ट्राली से यूपी जा रहे पशु तस्करों से छुड़वाए 11 मवेशी
ट्रैक्टर-ट्राली से यूपी जा रहे पशु तस्करों से छुड़वाए 11 मवेशी
यमुनानगर | मवेशियोंको ट्रैक्टर-ट्राली में भरकर वध के लिए लेकर यूपी जा रहे पशु तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आठ भैंस तीन कटड़े बरामद किए है। सदर यमुनानगर पुलिस ने गांव ब्रह्मपुरा के नजदीक नाकाबंदी करके वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान मवेशियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर पटियाला निवासी बलजिंद्र रहा था। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया और 11 मवेशियों को मुक्त कराया।