ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत
यमुनानगर | गांवअसगरपुर के नजदीक ट्रैक्टर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया और आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव पहाड़ीपुर निवासी प्रवीण कुमार ने पुलिस को बताया कि सुबह साढ़े दस बजे के करीब उसका भाई खरैतीलाल गांव असगरपुर के नजदीक किसी काम से खड़ा हुआ था। ट्रैक्टर चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से खरैतीलाल घायल हो गया। उसे अस्पताल ले गए वहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर लिया है।