पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हमला करने वालों पर केस

हमला करने वालों पर केस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | गांवखेड़ी रांगड़ान में घर में घुसकर डंडों सरियों से हमला करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था। उसका इलाज चल रहा है। गांव खेड़ी रांगड़ान निवासी दीपचंद ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिन से उसकी गांव के सूरजभान से किसी बात को लेकर रंजिश चली रही है। आरोप है कि इस दौरान आरोपी सूरजभान अपने तीन अन्य साथियों को लेकर उनके घर में घुस गया और उस पर डंडों सरियों से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे छुड़वाया और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी सूरजभान, बिट्टू, राजकुमार एक अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।