पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिकायत के बाद भी स्ट्रीट लाइट नहीं हुई ठीक

शिकायत के बाद भी स्ट्रीट लाइट नहीं हुई ठीक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | महाराजाअग्रसेन चौक रेलवे स्टेशन पर कई दिनों से स्ट्रीट लाइट खराब है। जिस कारण स्थानीय लोगों को दिक्कत हो रही है। स्थानीय निवासी तरुण सेठ ने बताया कि पांच फरवरी को नगर निगम के नंबर 01732- 237841 पर लाइट ठीक के लिए कॉल किया। वहां से शिकायत नंबर 1846 मिला। साथ ही कहा गया कि 24 घंटे में लाइट ठीक कर दी जाएगी। मगर कोई भी कर्मचारी लाइट ठीक करने के लिए नहीं आया। उनका कहना है कि इस संबंध में उन्होंने नगर निगम ईओ केके जैन से फोन पर संपर्क किया तो उनका जवाब था कि लाइट सोमवार को ठीक होगी। क्योंकि रविवार को छुट्टी है।