- Hindi News
- किसी की जान बचाने में सहयोग कर सकते हैं: दत्त
किसी की जान बचाने में सहयोग कर सकते हैं: दत्त
यमुनानगर |गुरु गोबिंदसिंह कॉलेज अॉफ फार्मेसी में रेडक्रॉस की और से फर्स्ट ऐड ट्रेनिंग दी गई। ये ट्रेनिंग 11 फरवरी तक चलेगी। शुभारंभ प्रिंसिपल डॉ. रोहित दत्त रेडक्रॉस से आए परमजीत सिंह ने किया। सिंह ने स्टूडेंट्स को बताया की फर्स्ट ऐड का बहुत महत्व है। ये कभी कहीं भी आपातकालीन के वक्त काम सकता है। हादसा किसी के साथ भी हो सकता है। इस में खतरे से बचाव, ब्रीथिंग है नहीं, खून का बहाव रोकना बारे बताया गया। प्रिंसिपल दत्त ने बताया की इस तरह के प्रयास में प्रबंधन की भूमिका सराहनीय होती है खासकर चेयरमैन भूपिंदर सिंह जौहर की। ऐसा पुनीत कार्य करके हम जिम्मेदार नागरिक का फर्ज तो निभा ही सकते हैं और किसी की जान बचाने में सहयोग कर सकते हैं।