पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेमंत नागपाल का चयन जापान सरकार ने किया

हेमंत नागपाल का चयन जापान सरकार ने किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर |न्यू हैप्पीपब्लिक स्कूल के हेमंत नागपाल का चयन जापान सरकार ने स्कूरा एक्सचेंज कार्यक्रम के लिए किया। स्कूल प्रबंधक कमेटी अध्‍यक्ष जीएस शर्मा मुख्याध्यापिका डॉ. बिंदु शर्मा ने बताया कि इंस्पायर स्कीम के द्वारा विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाने एवं शोधकार्य को कॅरियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। जापानी सरकार ने संस्था के तहत बाल वैज्ञानिकों की खोज कर उनकी प्रतिभा को निखारा जाता है। पहली बार बाल वैज्ञानिकों को जापान भेजा जाएगा। पूरे देश में विभिन्न विद्यालयों के 30 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया। इनमें से 11 विद्यार्थी हरियाणा राज्य के हैं। स्कूल के 12वीं कक्षा के हेमंत नागपाल भी कार्यक्रम के लिए चुने गए। जो आगामी मई माह में जापान जाकर विज्ञान एवं आधुनिक तकनीक की जानकारी प्राप्त करेगा। यात्रा का सारा खर्च प्रदेश सरकार वहन करेगी। विज्ञान के क्षेत्र में विद्यालय का विशेष योगदान रहा है। हेमंत शुरू से ही विज्ञान में रूचि लेता आया है। यह उपलब्धि हेमंत की विज्ञान के प्रति रूचि, उचित मार्गदर्शन सहयोग का परिणाम है।