- Hindi News
- सीख : बेटी के जन्म पर पूरी काॅलोनी में बांटी मिठाई
सीख : बेटी के जन्म पर पूरी काॅलोनी में बांटी मिठाई
कैंप की रणजीत कॉलोनी में बीर सिंह के घर बेटी के जन्म पर खूब बजा ढोल
भास्करन्यूज | यमुनानगर
जोलोगबेटियों को बोझ समझते हैं वे रणजीत कॉलोनी निवासी बीर सिंह से सीख लें। उन्होंने घर में कन्या के जन्म पर सिर्फ पूरी कॉलोनी में मिठाई बांटी बल्कि ठोल भी बजवाया। ताकि दूसरे लोगों को भी पता चले कि कन्या उनके लिए लड़के से भी बढ़कर है। इतना ही नहीं जब बेटी पैदा हुई, तो महिला संकीर्तन मंडलियों ने भजन संध्या भी की। साथ ही हवन यज्ञ भी करवाया गया और ब्राह्मणों को बुलाकर भोजन करवाया गया।
कन्या के दादा बीर सिंह ने बताया कि उनके घर में पहली बेटी का जन्म हुआ है, जिसको लेकर उनमें काफी खुशी झलक रही है। उन्होंने बच्ची का नाम एकता राजपूत रखा है। बेटी के पिता मनोज कुमार ने बताया कि वह हर वर्ष अपनी बेटी का जन्मदिन धूमधाम से करेंगे, क्योंकि जहां भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अभियान में खुद लगे हुए हैं, वह भी इसी देश के नागरिक हैं। मौके पर फूल सिंह, साहब सिंह, कमल तोमर, निर्दोष, गीता देवी, दीपा रानी, रीतू रानी परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।