पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यू मार्केट में चोरी के आरोप में दो पकड़े

न्यू मार्केट में चोरी के आरोप में दो पकड़े

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | न्यूमार्केट में शनिवार रात दुकानदारों ने चोरी के आरोप में दो युवकों पकड़ लिए। उन्हें पुलिस को सौंप दिया। पुलिस जांच में लगी है।

न्यू मार्केट निवासी विनोद मुखीजा की मार्केट में ही मखीजा ब्रदर्स के नाम से दुकान है। रोजाना की तरह शनिवार रात को वह दुकान बंद करके घर चला गया था। रात करीब तीन-चार बजे मार्केट के चौकीदार को मखीजा दुकान की दूसरी मंजिल से कुछ तोड़े जाने की आवाज सुनाई दी। पीछे जाकर देखा तो एक सीढ़ी दुकान पर चढ़ने के लिए लगी हुई थी।

चौकीदार ने तुरत इसकी सूचना विनोद मखीजा को दी। दुकानदार विनोद अपने साथ अन्य दुकानदारों और लोगों को साथ लेकर मार्केट में पहुंचे। उन्होंने देखा कि दुकान की दीवार पर सीढ़ी लगी हुई है। चोरों को ऊपर देख दुकानदारों ने दुकान को चारों तरफ से घेर लिया और चोरों को नीचे उतरने के लिए आवाज लगाई। शोर सुनकर चोर जैसे ही दुकान से नीचे उतरे तो दुकानदारों को उन्हें दबोच लिया और धुनाई कर दी। दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और आरोपियों को काबू कर थाने ले गई।