- Hindi News
- विश्व शांति की कामना के लिए महायज्ञ, गुरु चरणों से जोड़ने का भी दिया संदेश
विश्व शांति की कामना के लिए महायज्ञ, गुरु चरणों से जोड़ने का भी दिया संदेश
यमुनानगर. तेजलीरोड स्थित श्री राम शरणम में राम नाम अखंड-जप-महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें लुधियाना से संत अश्वनी बेदी पहुंचे थे। पाठ 15 फरवरी तक चलेगा। 15 फरवरी शाम साढ़े चार बजे पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। संत अश्वनी बेदी ने कहा कि हमें खुद के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए प्रार्थना करना चाहिए। विश्व शांति की कामना को लेकर हमें हर काम करना चाहिए। ऐसा करने से आपको खुद ही सुख और शांति मिल जाएगी।