युवक पर हमला करने वाले पर केस
यमुनानगर | बुड़ियाचौक के पास युवक ने रॉड से हमला कर गोमती गली निवासी अमरजीत सिंह को घायल हो गया। घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घायल अमरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि बुड़िया चौक पर वह किसी काम से आया था। इस दौरान जब वह यहां से वापस घर जाने लगा तो रास्ते में रिंकू योगी ने उसे बीच रास्ते रोक लिया और किसी बात को लेकर बहस करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने उस पर रॉड डंडों से हमला कर दिया।