- Hindi News
- तस्करों का पीछा करते हुए गो रक्षकों की गाड़ी डंपर से टकराई
तस्करों का पीछा करते हुए गो रक्षकों की गाड़ी डंपर से टकराई
गो रक्षा दल के प्रधान सचिन भटोली घायल
यमुनानगर| गोतस्करों का पीछा करते समय गो रक्षकों की गाड़ी डंपर से टकरा गई। इसमें गो रक्षा दल के प्रधान सचिन सचिन भटौली घायल हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।
गोरक्षक धमेंद्र भारद्वाज और संजीव भटौली ने बताया कि रात के समय उन्हें सूचना मिली थी कि गोतस्कर गोवंश को वध के लिए यूपी ले जाने की फिराक में है। जैसे ही गो तस्करों की गाड़ी आई तो उन्होंने उनका पीछा किया। इस दौरान उनकी गाड़ी डंपर से जा टकराई। इसमें प्रधान सचिन भटौली को गंभीर चोटें आई हैं। इस दौरान तस्कर मौके से भागने में कामयाब हो गए। सचिन का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उनका कहना है कि किसी भी सूरत में गो तस्करी नहीं होने दी जाएगी। गोरक्षकों की सभी टीमों को अलर्ट कर दिया गया है कि तस्करों पर नजर रखी जाए।