पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान के ताले तोड़ हजारों का सामान चोरी

दुकान के ताले तोड़ हजारों का सामान चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शादी का झांसा देकर युवती अगवा

यमुनानगर| गांवपांसरा में इलेक्ट्रोनिक दुकान के ताले तोड़ कर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पांसरा निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी गांव में इलेक्ट्रोनिक सामान की दुकान है। सुबह पड़ोसी दुकानदार ने उसे सूचना दी कि दुकान का ताला टूटा पड़ा हुआ है। शटर खोल कर जब वह दुकान के अंदर गया तो उसने देखा कि सामान बिखरा पड़ा हुआ है और मोटरें, तारें और अन्य सामान चोरी था। उधर, फर्कपुर थाना क्षेत्र के गुरु तेग बहादुर नगर निवासी उमेश शेख ने बताया कि उसने कृष्णा कॉलोनी में पुष्कर मार्केटिंग के नाम से कार्यालय बनाया हुआ है। उसके कार्यालय के पास ही विशाल नगर निवासी सतेंद्र कुमार की गारमेंट की दुकान हैै। सुबह उसे सूचना मिली कि कार्यालय के ताले टूटे हुए हैं। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसने देखा कि कार्यालय के अंदर सामान बिखरा पड़ा हुआ है और लॉकर टूटा पड़ा हुआ था, जिसके अंदर से 25 हजार रुपए की नकदी, एटीएम और अन्य कागजात गायब थे।