पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ड्राइवर पत्ती को ठीक करा लेता तो बच जाती बाइक सवार जान

ड्राइवर पत्ती को ठीक करा लेता तो बच जाती बाइक सवार जान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर| बसका ड्राइवर अगर बस से निकली पत्ती को ठीक करा लेता तो व्यक्ति की जान बच जाती। जल्दबाजी ऐसी थी कि ड्राइवर पत्ती को ठीक नहीं करा पाया और वह पत्ती व्यक्ति की मौत का कारण बन गई। नेशनल हाइवे-73 पर बस से निकली पत्ती से बाइक सवार व्यक्ति की गर्दन पर जा लगी और उसकी गर्दन कट गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यूपी के सहारनपुर जिले के गंगोह क्षेत्र के गांव सांगाहेड़ी निवासी क्यूम (38) बाइक पर यमुनानगर रहा था। नेशनल हाइवे-73 पर गांव कलानौर के पास पहुंचा तो सामने से तेज गति से रही यूपी रोडवेज के सहारनपुर डिपो की बस से निकली हुई लोहे की पत्ती उसकी गर्दन पर जा लगी और उसकी गर्दन कट गई। इसमें क्यूम घायल हो गया और अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरा। व्यक्ति को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बस चालक बस समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई फरमान की शिकायत पर आरोपी अज्ञात बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

चलनेसे पहले बस को चेक किया होता तो होता हादसा : सहारनपुरडिपो के बस यमुनानगर बस स्टैंड से सहारनपुर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में बस की बॉडी से लोहे की पत्ती उखड़ी हुई थी। जोकि करीब एक फीट बाहर निकली हुई थी। क्यूम सहारनपुर की तरह से रहा था जबकि बस सहारनपुर जा रही थी। जैसे ही दोनों क्रॉस होने लगे तो पत्ती सीधी क्यूम की गर्दन में जा लगी।

पिकअप-बाइककी टक्कर, दो घायल : साढौरारोड पर सरावां के पास टाटा पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। शेरपुर सुलखनी निवासी राजिंद्र ने बताया कि वह किसी काम बाइक पर ढिक्का निवासी रिंकू के साथ सढौरा जा रहा था। जब वह रास्ते में सरावां के नजदीक पहुंचे तो सामने से तेज गति से रही टाटा पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह दोनों घायल हो गए।