- Hindi News
- साईं बाबा की पालकी का हुआ जगह जगह स्वागत
साईं बाबा की पालकी का हुआ जगह-जगह स्वागत
यमुनानगर | कैंपक्षेत्र के श्री गीता भवन मंदिर में श्री साईं जी के 8वेंं जन्मोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस भजन संध्या में विनोद शर्मा ने भजनों से श्रद्धालुओं को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। इससे पहले पं.अश्वनी शर्मा ने मंत्रोच्चारण कर साईं की मूर्ति की पूजा-अर्चना की और पंचा अमृत से बडेरा परिवार द्वारा साईं जी की मूर्ति को स्नान करवाया गया। इसके बाद साईं बाबा की पालकी को कैंप के पूरे क्षेत्र में घुमाया गया। पालकी के भ्रमण के दौरान रास्ते में श्रद्धालुओं के लिए जल-पान की व्यवस्था भी की गई। यह पालकी कैंप की मुख्य गलियों से होकर गुजरी। भजन संध्या के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया। मौके पर पूर्व पार्षद पंजाब राम बठला, गौरव, बंटी कालड़ा, प्रवीण बठला, बृजमोहन कालड़ा, लक्की जग्गा, प्रवीण कालड़ा, बिटटू तनेजा, विक्की मिगलानी उदेश बाली समेत अन्य लोग मौजूद थे।