मेले में 70 लोगों ने किया रक्तदान
यमुनानगर |मुकंदलाल नेशनलसीनियर सेकेंडरी स्कूल में 21वें रक्तदान मेले का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सिविल अस्पताल के एमएस विजय दहिया ने किया था। प्रिंसिपल एसके नरुला ने बताया कि मेला प्रति वर्ष संस्थापक सेठ मुंकदलाल के जन्मदिन पर लगाया जाता है। मेले में 70 यूनिट रक्त जरूरतमंदों के लिए एकत्रित किया गया। मौके पर सतीश सलूजा, सुनील चंद्रा, आईसी सिंघल, डॉ.रमेश कुमार, डॉ. शैलेष कपूर, अरुण गुप्ता, अरविंद गुप्ता, मोनिका ओबराय, विकास गुप्ता डॉ. मधु कपूर, ललित मोहन गुप्ता अशोक गुप्ता तथा सुनीता गुप्ता भी मौजूद रही।