जिम्नास्टिक कंपीटीशन एमएलएन में आज
यमुनानगर |खेल विभागद्वारा 19 सितंबर को मुकंद लाल नेशनल कॉलेज यमुनानगर के हॉल में इंटर सेंट्रल जिम्नास्टिक कंपीटीशन प्रतियोगिता कराई जाएगी। जिला खेल अधिकारी परमिंद्र सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे होने वाली इस प्रतियोगिता में अंडर-9, 11, 13, 15 अंडर-17 के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। यह प्रतियोगिता एक दिवसीय होगी। परमिंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।