- Hindi News
- सिंह सभा गुरुद्वारा में रक्तदान शिविर कल
सिंह सभा गुरुद्वारा में रक्तदान शिविर कल
यमुनानगर |नौजवान सभासिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नेहरु पार्क द्वारा 20 सितंबर को गुरुद्वारा परिसर में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। सभा के प्रधान हरजीत सिंह ने बताया कि रक्त ही ऐसी वस्तु है जो बाजार में उपलब्ध नहीं होती। कार्यक्रम में शहर के डाक्टर स्टार डोनर भी हिस्सा लेंगे। वाइस प्रेजिडेंट रमनदीप सिंह साहनी ने बताया कि 21 सितंबर को शाम 7 बजे से गुरुद्वारा सिंह सभा नेहरु पार्क में गुरू ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश उत्सव की खुशी में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया है, जिसके बाद गुरु का लंगर बरताया जाएगा।