पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस पर लगाया कार्रवाई करने का आरोप

पुलिस पर लगाया कार्रवाई करने का आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फर्कपुरकेविष्णु गार्डन निवासी नरेंद्र कुमार ने पुलिस पर मारपीट के आरोपियों का पक्ष करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपियों से उस जान का खतरा है, लेकिन इसके बाद भी पुलिस कुछ कार्रवाई नहीं कर रही है।

नरेंद्र कुमार ने बताया कि उसके फोन पर एक लड़के का फोन आया और उसने घर से बाहर आने के लिए कहा। जैसे ही वह घर से बाहर आया तो वहां पर आधा दर्जन युवक थे। आरोप है कि उन्होंने उससे 20 लाख रुपए की मांग की और डंडों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी उसे वहां से ले गए और बंधक बनाकर रखा। बाद में उसने आरोपियों को एक लाख रुपए देने की बात कही तो उन्होंने से छोड़ दिया। इस दौरान उसकी जेब से उन्होंने दस हजार भी निकाल लिए। गंभीर हालत में वह घर पहुंचा और परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी शिकायत गांधी नगर चौकी में दी गई। उसका आरोप है कि दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस आरोपियों का पक्ष कर रही है। उसे आरोपियों से जान का खतरा है। क्योंकि उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी हुई है। उधर, गांधी नगर चौकी इंचार्ज पृथ्वी सिंह का कहना है कि इस मामले में डीडीआर की हुई है। दोनों पक्षों की बातचीत चल रही है। मंगलवार को दोनों पक्ष बुलाए गए हैं।

विष्णु नगर के नरिंदर चोटें दिखाते