- Hindi News
- अल्टीमेटम आज पूरा, कल बंद रहेंगी दुकानें
अल्टीमेटम आज पूरा, कल बंद रहेंगी दुकानें
सेठी ज्वेलर में हुई लूट के बाद बदमाशों को पकड़ने पर बंद रखेंगे दुकानें
भास्करन्यूज | यमुनानगर
लूटकीवारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। मंगलवार को ज्वेलर्स का अल्टीमेटम भी पूरा हो रहा है। बुधवार को ज्वेलर्स दुकानें बंद रखकर प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए सोमवार को ज्वेलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक भी की।
इस दौरान बुधवार की रणनीति तैयार की गई। बैठक के दौरान ज्वेलर्स में पुलिस के प्रति गुस्सा दिखा। ज्वेलर्स का कहना था कि पुलिस तो वारदातों का रोक पा रही है और ही वारदात देने वालों को पकड़ पा रही है। दुकानदारी चलाने उनके लिए मुश्किल हो गया है।
बैठक में पार्षद मौजी सेठी, दुकान संचालक राकेश सेठी, ज्वेलर्स एसोसिएशन प्रधान चमन लाल ने कहा कि दिनदहाड़े हुई इस घटना से ज्वेलर्स डरे हुए हैं। बदमाश लूट की इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर शहर से बड़ी ही आसानी से निकल गए और पुलिस उन्हें पकड़ भी नहीं पाई।
अगर हालात ऐसे रहे तो उनके लिए काम करना मुश्किल हो जाएगा। इस माहौल मेें वे काम नहीं कर सकते। उनका कहना है कि एक सप्ताह हो गया है अभी तक पुलिस तो बदमाशों तक पहुंच पाई और ही लूटे गए माल को बरामद कर पाई है।
सीसीटीवीमें चेहरा आने पर भी नहीं पकड़ पाई पुलिस : पार्षदमौजी सेठी का कहना है कि लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। दो बदमाशों का चेहरा साफ दिखाई दे रहा था, लेकिन इसके बाद भी पुलिस अभी तक बदमाशों तक नहीं पहुंच पाई है। वारदात के दिन पुलिस दावा कर रही थी कि जल्द ही मामले में बदमाशों को काबू कर लिया जाएगा, लेकिन दावे पर खरा नहीं उतर पाई।
पुलिस ने मामले को ट्रेस करने के लिए तीन टीमें भी बनाई थी, लेकिन किसी भी टीम के हाथ कुछ नहीं लगा। ज्वेलर्स का कहना है कि इस बारे में वे दो बार एसपी से मिल चुके हैं। वहीं थाना के तो कई चक्कर काट चुके हैं, लेकिन सभी से एक ही जवाब मिलता है कि मामले की जांच की जा रही है जल्द बदमाश पुलिस गिरफ्त में होगे।
31 जनवरी को हुई थी लूट
31जनवरी को बुडिय़ा चुंगी स्थित सेठी ज्वेलर्स पर शाम के समय चार हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश दुकान संचालक और अन्य कर्मचारियों को लॉकर में बंद कर मॉल लेकर फरार हो गए थे। इस दौरान बदमाश सीसीटीवी तोड़ गए थे लेकिन डीवीआर नहीं तोड़ पाए थे। बाद में दुकान संचालक सेठी का जानकार वहां पहुंचा था और उसने उन्हें लॉकर से बाहर निकाला। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई थी। मौके पर एसपी खुद पहुंचे थे।
यमुनानगर. मीटिंगकर रणनीति बनाते ज्वेलर्स।