- Hindi News
- बेटियों के लिए हर घर में दस्तक देनी है, तब सुधारेगा सेक्स रेशो
बेटियों के लिए हर घर में दस्तक देनी है, तब सुधारेगा सेक्स रेशो
150 स्कूल कॉलेज के प्रिंसिपल पदाधिकारी पहुंचे कार्यक्रम में
भास्करन्यूज़ | यमुनानगर
आजहमसब बेटियों की घटती संख्या को लेकर गंभीर है। इस चिंतन के मुद्दे को लेकर एकत्र हुए। मीटिंग में कोई औपचारिकता नहीं करनी है। सीधे सीधे मुद्दे पर आए और समाधान की तरफ कदम बढ़ाए इससे पहले हम और आप कई मीटिंग में मिले है। उनमें कानून की पालना पर चर्चा होती थी। मगर आज सामाजिक मुद्दे को लेकर हम एक मंच पर आए है। सभी को बेटियों को साथ लेकर बेटियों के लिए जिले के हर घर में दस्तक देनी है। उन्हें बताए की बेटे और बेटी में कोई अंतर नहीं। यह कहना था डीसी डॉ. एसएस फूलिया का शिक्षण संस्थान के पदाधिकारियों को।
उन्होंने कहा कि बेटियों के मुद्दे के बाद ही बाकी मुद्दों पर भी बात करें। एक खास बात और मेरे सहित हाउस में जो लोग बैठे है वे सब संकल्प ले आज से पॉलीथिन का प्रयोग से बचे। घर से निकलते वक्त थैला लेकर चलने की आदत डाल लें।
441में से 122 पंचायत गोद ली : एडीसीडॉ. एसएस सैनी ने कहा की जिले में 441 ग्राम पंचायत है और इसमें से 122 पंचायत गोद ली जा चुकी है। आप सबको भी तीन-तीन गांव की लिस्ट देनी है। इसमें से हम चेक करेंगे की कोई अलॉटेड तो नहीं है। उसकी जानकारी हम आपको दे देंगे। वहां पर आपको ग्रामीणों के साथ मिलकर सामजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए अलख जगानी होगी। स्वच्छता बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ दोनों मुद्दे एक दूसरे से जुड़े है। ये दोनों अभियान जागरूकता से ही संभव है। और शिक्षक से बेहतर ये कार्य कोई दूसरा नहीं कर सकता।
एडवांसकंट्री से सीख ले सफाई की : सफाईके मामले में एडीसी ने कहा कि एडवांस कंट्री जर्मन, जापान, अमेरिका से सीख लें। वे 50 से ज्यादा देशों में घूम चुके हैं। वहां पर उन्होंने सफाई व्यवस्था पर ही बात की है। वहां के लोगों ने सफाई की व्यक्तिगत जिम्मेदार ली हुई है। इसीलिए वहां पर सभी तरक्की कर रहे है।
एसडीएम जगाधरी प्रेम चंद गंगल ने कहा कि जिले की पहचान समृद्ध, पढ़े लिखे के तौर पर है। अफसोस दिसंबर 2014 के आंकड़े के मुताबिक 1000 लड़कों के पीछे 850 लड़कियां है और मेवात जिला देखे जहां हेल्थ सर्विस की कमी है फिर भी वहां लड़कियों की स्थिति बेहतर है। प्रोजेक्ट अफसर एचएस राणा ने कहा की हमें महात्मा गांधी जी के सफाई के प्रति दिए नारे को साकार करना है। इस में आमजन की भागेदारी चाहिए। डीईओ उदय प्रताप सिंह ने कहा इन दोनों अभियान को असेंबली का हिस्सा बनाओ और लोगों के बीच जहां भी खड़े हो इन दोनों मुद्दों पर चर्चा छेड़ दे, फिर देखिए सकारात्मक परिणाम।
30गांव लिए डेरा सच्चा सौदा ने : डेरासच्चा सौदा के प्रवक्ता एवं एडवोकेट सतपाल सिंह ने 30 गांव गोद लेने की घोषणा की, साथ ही कहा की प्रशासन उन्हें अभियान से संबंधी स्लोगन दे जिसे उनके मेंबर डोर टू डोर पहुंचाएंगे। जगाधरी के अनुज ने कहा की अर्बन एरिया में वार्ड को गोद लिया जा सकता है।
घर पर रखें दो डस्टबिन
इसदौरान सुझाव आया कि समारोह में डिस्पोजेबल क्राकरी पॉलीथिन पर सख्ती हो, क्योंकि ये गंदगी का बड़ा कारण है। सार्वजनिक स्थल पर आमजन सफाई के प्रति सकारात्मक नजरिया रखे। दोनों अभियान के लिए लगातार काम हो, ब्रेक ना लगे। घर में दो डस्टबिन रखें जाएं, ताकि पालीथीन को एक डस्टबिन में स्टोर करके बाद में रीसाइकल के हवाले कर दे। स्टूडेंट्स को जागरूक करने के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया जाए शादी पर अधिक खर्च करने के लिए भी अभियान चलाया जाए। बेटी शिक्षित करने के लिए अगल से ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था हो। बस ट्रेन में उनके लिए आरक्षित सीट हो। डीसी फुलिया ने आग्रह किया कोई भी सामाजिक संस्था इन दोनों अभियान में सहयोग दे सकती है। इसके लिए वे डिटेल के साथ उनके कार्यालय में संपर्क करें। कोई भी सामजिक कार्य आमजन के सहयोग के बिना संभव नहीं।
यमुनानगर. बेटीबचाओ बेटी पढ़ाओ मंथन की मीटिंग को संबोधित करते डीसी डॉ. एसएस फुलिया मौजूद स्कूलों से आए पदाधकिारी।