- Hindi News
- डिवाइडर पर चढ़ा अनियंत्रित ट्रक, दो घंटे नीचे दबा रहा साइकिल सवार, मौत
डिवाइडर पर चढ़ा अनियंत्रित ट्रक, दो घंटे नीचे दबा रहा साइकिल सवार, मौत
घटना के बाद रोड पर लगा लंबा जाम
भास्करन्यूज | यमुनानगर
हमीदासहारनपुरनेशनल हाइवे पर सोमवार रात करीब आठ बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। इस दौरान एक साइकिल सवार ट्रक के नीचे दब गया जिस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को ट्रक के नीचे से निकाल उसे शव गृह में रखवा दिया है। देर रात उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
जानकारी के मुताबिक बाजरे से भरा ट्रक सोमवार रात करीब आठ बजे शहर की तरफ रहा था। नेशनल हाइवे पर अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इस दौरान सड़क किनारे चल रहे साइकिल सवार को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक पलट गया और साइकिल सवार उसके नीचे दब गया। घटना के बाद मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस लगभग एक-डेढ घंटे के बाद मौके पर पहुंची। इस दौरान साइकिल सवार की मौत हो चुकी थी। साइकिल सवार को निकालने के लिए पुलिस की ओर से किसी क्रेन को भी समय रहते नहीं बुलाया जा सका। बड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को निकाला गया। इस दौरान रोड के दोनों ओर लगभग दो किलोमीटर तक जाम लग गया।
सहारनपुर नेशनल हाइवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्रक।